देहरादून:- देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप कुंवर के साथ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों पर प्रभावी कार्यवाही को लेकर सयुक्त बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सभी उपजिलधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने– अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर किये अतिक्रमण को चिन्हित करें, साथ ही तत्काल प्रभाव से उन्हें हटाने की कार्यवाही करें और सम्बंधित भूमि की नियमित निगरानी भी कराई जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ.एस के बरनवाल, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल आदि उपस्थित रहे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु से की अपील, कहा यात्रा करने से पहले मौसम की जरूर लें जानकारी भारत सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त बजट को दी मंजूरी