आज से हाईस्कूल की परीक्षाएं हुई शुरू
आज से प्रदेश भर में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन हिंदी का पेपर हुआ। वहीं, गुरुवार को पहले दिन हुए 12वीं के हिंदी के पेपर में 3324 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। बोर्ड मुख्यालय से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के किसी भी जिले में नकल का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।
191 संवेदनशील, 18 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के लिए पूरे प्रदेश में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र हैं। एकल परीक्षा केंद्र 34, 1299 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। पौड़ी में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र 136, जबकि चंपावत में सबसे कम 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
2,59,439 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 2,59,439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,32,115, इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,30,027 संस्थागत, 2,088 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 1,23,511 संस्थागत और 3,813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा जबकि परीक्षाफल 25 मई तक घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
More Stories
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...

Average Rating