मुख्य सचिव ने पिरूल से आजीविका सृजन के लिए उद्यमियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश
गुरूवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पिरूल से आजीविका सृजन, वैकल्पिक ईंधन आदि के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक विभिन्न उद्यमियों के साथ विचार विमर्श करते हुए उनके सुझाव मांगे। इस दौरान उन्होंने एक कॉर्पस फंड बनाए जाने के निर्देश दिए। सीएस ने उद्यमियों को शुरूआती सहायता प्रदान किए जाने हेतु पहले 5 सालों में उद्यमियों द्वारा दिए जाने वाले GST का 70% सब्सिडी दिए जाने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभिन्न पर्वतीय प्रदेशों में प्रयोग हो रही बेस्ट प्रेक्टिसेज को भी प्रदेश में अपनाया जाए।


मुख्य सचिव ने कहा कि पिरूल के ट्रांसपोर्टेशन में कोई समस्या न हो इसके लिए ई-रवन्ना जारी करते हुए इसकी ट्रांजिट फीस को न्यूनतम किया जाए। सीएस ने कहा कि ईंधन के रूप में प्रयोग होने वाले ब्रिकेट्स/पैलेट्स की मार्केटिंग आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि वनों से पिरूल का अधिक से अधिक निस्तारण हो सके इसके लिए इसके विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने वन विभाग और एमएसएमई को इस दिशा में कार्य कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराए जाने की बात कही। बैठक में प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) विनोद कुमार, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, विजय कुमार यादव एवं निदेशक उरेडा रंजना राजगुरू सहित पिरूल से सम्बन्धित विभिन्न उद्यमी उपस्थित थे।
More Stories
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...
AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए
देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान...
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...
उच्च शिक्षा के विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नई...
धामी कैबिनेट में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर भी मंथन, डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...

Average Rating