मुख्य सचिव- मोबाइल वैन में ब्लड सैम्पल आदि के साथ ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों की उपयोगिता पर किया जाए मंथन
गुरूवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मोबाइल हेल्थ वैन और टेलीमेडिसिन के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। सीएस ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने हेतु मोबाइल हेल्थ वैन और टेलीमेडिसिन को अधिक बढ़ावा दिया जाए। सीएस ने अधिकारियों को मोबाइल हेल्थ और टेलीमेडिसिन सुविधाओं हेतु 100% सैचुरेशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन सुविधा के क्षेत्र में NHM, स्वास्थ्य विभाग और हंस फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विश्लेषण और सुविधाएँ बढ़ाई जाएँ। सीएस ने कहा कि जिन क्षेत्रों से स्वास्थ्य केंद्र अधिक दूर हैं उन क्षेत्रों में मोबाइल वैन के दौरे अधिक बढ़ाए जाएं। उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन के दौरों की निश्चितता बढ़ाते हुए प्रत्येक क्षेत्र के लिए दिवस निर्धारित किए जाएं।
सीएस ने कहा कि मोबाइल वैन में ब्लड सैम्पल आदि के साथ ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों की उपयोगिता पर मंथन किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय दूरस्थ क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के अनुरूप सुनियोजित प्लान तैयार किया जाए। साथ ही टेलीमेडिसिन को भी अधिक से अधिक बढ़ाया जाए। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating