बार संचालक के खिलाफ कार्रवाई न करना जाखन चौकी इंचार्ज को पड़ा महंगा
देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने चौकी इंचार्ज को सेट पर ही लाइन हाजिर करते हुए जाखन चौकी इंचार्ज के साथ पर सुनील नेगी को नया चौकी इंचार्ज तैनात किया है। वहीं बार संचालक के खिलाफ कार्रवाई न करना जाखन चौकी इंचार्ज को महंगा पड़ गया। जाखन स्थित बार प्ले बॉय के देर रात खुले रहने व युवक-युवतियों के रात दो-तीन बजे तक शराब पीने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी।
बीते शनिवार को एसएसपी को शिकायत मिली कि बार देर रात तक खुला था और वहां पर काफी भीड़ बनी हुई थी। जब शिकायत जाखन पुलिस चौकी में की गई तो वहां से दो पुलिसकर्मी बार के बाहर तक गए और कुछ बातचीत करके वापस लौट गए।
मामले का एसएसपी ने गंभीर नोटिस लिया और दोपहर को चौकी इंचार्ज को सेट पर ही लाइन हाजिर कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बार का लाइसेंस रद्द करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। एसएसपी को डायवर्जन और पैसेफिक माल के निकट दो बारों की शिकायतें मिली हैं। बताया जा रहा है कि यह बार भी देर रात तक खुले रहते हैं। जबकि एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश जारी किए हैं कि 12 बजे के बाद कोई भी बार खुला नहीं रहना चाहिए। एसएसपी ने कहा कि इन दो बारों की जांच करवाई जा रही है। यदि इन बारों में भी अनियमितता पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating