मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीदों के परिजनों से की भेंटवार्ता

Read Time:1 Minute, 25 Second

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पौड़ी मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीदों के परिजनों, प्रबुद्ध नागरिकों, महिला स्वयं सहायता समूहों, महिला संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद व भेंटवार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने सर्किट हाउस प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार एकरूपता से उत्तराखण्ड की जनता के लिए कार्य कर रही है। संवाद कार्यक्रम के दौरान जो भी शिकायत या मांग पत्र उपलब्ध कराए गए हैं, उन पर समय से सकारात्मकता के साथ हर संभव कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक लैंसडौन दलीप सिंह रावत, विधायक पौड़ी राजकुमार पौरी, विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे आदि उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *