मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी में आयोजित ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कहा कि कृषि एवं वन विभाग जंगली जानवरों से बचाव के संबंध में कई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।


खेतों की फेंसिंग, सोलर फेंसिंग से लेकर जंगलों में फलदार पौधे लगाने का कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आमजन तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों एवं जनता के बीच में परस्पर संवाद जारी रहना चाहिए। राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं एवं उनके लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए बैंकों एवं विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए। राज्य में एप्पल मिशन के तहत सेब के कई नए बगीचों पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पौरी, विधायक महंत दलीप सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
Kanwar Mela 2026: हरिद्वार में 2 करोड़ 64 लाख कांवड़िए पहुंचे, डाक कांवड़ का दौर शुरू
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच डाक कांवड़...
ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, बोले- उत्तराखंड में बनाना चाहता हूं अपना पहला घर
देहरादून:- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले ऋषभ पंत अपने गृह राज्य में स्थायी...
नंदा की चौकी पुल हादसा: डिजाइन में खामियां, एप्रोच रोड के नीचे बनी कैविटी और फिर धंसी सड़क
देहरादून:- प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी पुल के एप्रोच मार्ग के धंसने के मामले में धामी सरकार ने सख्त...
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...

Average Rating