संयुक्त मोर्चा के संयोजक दिनेश पंत ने आंदोलन की रूपरेखा पर यूनियनों को कराया अवगत,
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने निजीकरण के विरोध में आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही मोर्चा के गढ़वाल संयोजक भी बनाए गए। कर्मचारी 31 जनवरी मध्यरात्रि से प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इससे प्रदेश में बसों के पहिए थम सकते हैं। गांधी रोड स्थित मंडलीय कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण करने में तुली है। निगम प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग कई सालों से चल रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों को एकजुट होकर संयुक्त मोर्चा बनाना पड़ा है।
बताया कि मोर्चा गढ़वाल मंडल में 27 जनवरी को आईएसबीटी में धरना देगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी जाती है तो 31 जनवरी मध्यरात्रि से प्रदेशभर मैं अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर बसों का संचालन बंद किया जाएगा। इस मौके पर हरि सिंह, केपी सिंह, राकेश पेटवाल और जय प्रकाश को संयुक्त मोर्चा का गढ़वाल संयोजक बनाया गया। बैठक में प्रदेश संयोजक दिनेश पंत, रविनंदन कुमार, राम किशन राम, परमजीत आदि मौजूद रहे।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating