पटवारी पेपर लीक आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त, दर्ज है गैंगस्टर का मुकदमा

Read Time:1 Minute, 34 Second

उत्तराखंड में इन दिनों केवल एक ही खबर है पेपर लीक की। दारोगा भर्ती घोटाला की चर्चाएं चारों ओर है, वही पटवारी पेपर लीक के बाद शासन और प्रशासन किसी भी हाल में आरोपियों को ढील देने के मूड में नहीं है।
अब पटवारी-लेखपाल परीक्षा के पेपर लीक के आरोपी अनुभाग अधिकारी और उसके साथियों की संपत्तियों की जांच भी शुरू हो गई है। इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। जिसके बाद अब पुलिस एक्ट के तहत इनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। इसके लिए तीन टीमों को अलग-अलग स्थानों पर प्रशासन के साथ आकलन में लगाया गया है।

इससे पहले यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले में भी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसमें तीन आरोपियों की संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है।

इनमें हाकम सिंह, चंदन मनराल और उसका एक अन्य साथी शामिल है। हरिद्वार पुलिस की तीन टीमों को आरोपियों की संपत्तियों की जांच में लगाया गया है। पेपर लीक कराने के बाद काफी चल-अचल संपत्तियों का सौदा आरोपियों ने किया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *