ARTO विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने बॉर्डर पर चलाया चेकिंग अभियान - Uttarakhand Samachar

उधम सिंह नगर के किच्छा में परिवहन विभाग ने अवैध डग्गामार एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलभट्टा थाना अंतर्गत उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पर अभियान चलाते हुए टीम ने कई वाहनों का चालान किया।

इस दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालकों को टीम ने हिरासत में लेकर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उत्तराखंड सीमा पर एआरटीओ विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित होने के बावजूद यूपी से उत्तराखंड में सैकड़ों ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं रिक्शा चालकों द्वारा खुलेआम हाईवे पर रिक्शा चलाकर यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ करने का काम किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाए जाने के बावजूद ई-रिक्शा संचालित होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एआरटीओ विपिन कुमार सिंह ने अभियान के दौरान शराब पीकर टेंपो एवं ई रिक्शा चला रहे दो चालकों को हिरासत में ले लिया और दोनों वाहनों को सीज कर दिया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *