उत्तराखंड में सिद्धपीठ सुरकंडा देवी में रोपवे का संचालन 12 दिसंबर सोमवार को दिन भर बंद रहेगा। रोपवे के मरम्मत कार्य और मासिक चेकिंग के लिए यह निर्णय लिया गया है। सुरकंडा देवी रोपवे के प्लांट मैनेजर निजामुद्दीन सैफी ने यह जानकारी दी। रोपवे का संचालन बंद रहने से सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक दो किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होगी। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को रोपवे का संचालन बंद रहने के संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी और जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है। मंगलवार 13 दिसंबर सुबह 8 बजे से रोपवे का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation बदरीनाथ हाईवे मूल्यागांव के पास पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार धामी सरकार में विधायकों को दायित्व बंटवारा जल्द, भाजपा का यह बना पूरा प्लान