बदरीनाथ हाईवे मूल्यागांव के पास पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार

Read Time:1 Minute, 17 Second

बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के पास रविवार को एक कार पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा देवप्रयाग से 15 किलोमीटर आगे हुआ। कार में तीन लोग सवार थे। सुबह कार सवार श्रीनगर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित होकर कार पहाड़ी से टकरा गई।

इस दौरान दिनेश प्रसाद पुत्र स्व. मुरलीधर(56) निवासी ग्राम शिवानन्दी गोलपीर, रुद्रप्रयाग की मौके पर मौत हो गई। जबकि गोविंद प्रसाद  पुत्र स्व. भगवती प्रसाद (50) और रोशनी देवी(50) पत्नी दिनेश, निवासी रुद्रप्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर जाकर घायलों को निजी वाहन से देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *