विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून आज जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गांधी पार्क से शुरू हुई जिसने शहर के प्रमुख स्थानों मैं लोगों को जागरूक किया, वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में जन जागरूकता रैली निकाली जा रही है, राज्य भर में एड्स के करीबन 5 हजार से अधिक मामले हैं उन सभी के लिए सरकार ने उचित व्यवस्था की है आपको बता दें कि इस रैली में मेडिकल कॉलेज के छात्र, एनएसएस और एनसीसी के छात्र उपस्थिति रहे, 1988 से शुरू हुआ एड्स दिवस आपको बता दें कि विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत साल 1988 में हुई थी। इस दिवस को मनाने की घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की थी। इस कारण से हर वर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation पर्वतीय क्षेत्रों में 5 एवं मैदानी क्षेत्रों में 10 या इससे कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को किया जाएगा बंद विधानसभा सत्र अनिश्चित काल के लिए हुआ स्थगित, ये विधेयक हुए पास