पैसिफिक, देहरादून में चलाया गया एम.एस.एम.ई सस्टेनेबल जेड सर्टिफिकेशन स्कीम जागरूकता कार्यक्रम - Uttarakhand Samachar

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन एम.एस.एम.ई. विकास कार्यालय, हल्द्वानी द्वारा उद्योगों हेतू मंत्रालय की  “एम.एस.एम.ई सस्टेनेबल जेड सर्टिफिकेशन स्कीम” पर आज होटल पैसिफिक, देहरादून में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्योगों के बीच जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट (जेड) स्कीम के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें एम.एस.एम.ई चैंपियन बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए “जेड” प्रमाणन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। इस नई योजना को वैश्विक बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए जागरूकता, मूल्यांकन, दर, परामर्श, हैंडहोल्ड, पुनर्मूल्यांकन और प्रमाणित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में अतीश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार “मुख्य अतिथि” थे। अतीश कुमार सिंह ने इंडस्ट्रीज से जेड सर्टिफिकेशन लेने का अनुरोध किया तथा मंत्रालय की अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान एस सी नौटियाल, निदेशक उद्योग उत्तराखंड सरकार ने राज्य द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन के बारे में चर्चा की। तकनीकी सत्र के दौरान नीरज कुमार, जेड सलाहकार, नई दिल्ली ने जेड स्कीम के फायदे बताए । कार्यक्रम में उद्योग निदेशालय, खादी बोर्ड देहरादून, एम.एस.एम.ई-टी.सी सितारगंज, जिला उद्योग केंद्र देहरादून, एन.एस.आई.सी देहरादून, सिडबी देहरादून, सी.आई.पी.ई.टी देहरादून, ई.एस.टी.सी रामनगर ने प्रतिभा किया।

आई.ए.यू, देहरादून से पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, यू.आई.डब्ल्यू.ए, देहरादून से जितेंद्र कुमार तथा लघु उद्योग भारती, देहरादून से कैलाश मेलाना ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में लग भाग 55 उदयमियों और अधिकारों ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम का संचालन एम.एस.एम.ई विकास कार्यालय, हल्द्वानी के अमित मोहन ने किया, सीएम ने संविधान दिवस के उपलक्ष में संविधान की उद्देशिका पढ़ी, तथा एस.सी कांडपाल, सहायक निदेशक ने धन्यवाद प्रस्ताव किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *