उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी - Uttarakhand Samachar

देहरादून: लेखक एवं गीतकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सचिव संस्कृति एचसी सेमवाल ने इस संबंध में जोशी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर से संबंधित कार्य संपादित करने के लिए महानिदेशक संस्कृति को अधिकृत किया है।

सरकार की अनुमति के बाद शासन ने जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के आदेश जारी किए। आदेश में संस्कृति महानिदेशक को ब्रांड एंबेसडर के लिए पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एमओयू के लिए अधिकृत किया गया।

प्रसून जोशी का जन्मस 16 सिंतबर 1971 को अल्मोड़ा नगर स्थित मोहल्ला स्यूनराकोट में हुआ। उनका परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा के दन्यां से ताल्लुक रखता है। उनके पिता डीके जोशी पीसीएस अफसर थे। मां सुषमा जोशी लोकगायिका थी। ऐसे में साहित्य के प्रति लगाव उन्हें विरासत में मिली।उन्हें संगीत और साहित्य का वातावरण बचपन से मिला। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में अपनी पहली किताब लिख डाली। किताब का नाम था ‘मैं और वो’।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *