तेज रफ्तार कार ने पूर्व विधायक चैंपियन की गाड़ी को मारी टक्कर
देहरादून में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की एसयूवी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सामने गुरुद्वारे की दीवार में और एसयूवी दूसरी दीवार में घुस गई। एसयूवी में पूर्व विधायक का परिवार भी बैठा हुआ था। इस दौरान उनकी युवकों से बहस भी हुई। हालांकि, टक्कर ज्यादा घातक नहीं थी। हादसे में कार सवार दो युवकों को हल्की चोट आई है।
इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे। अल्कोमीटर टेस्ट में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई है। दोनों को अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया। पूर्व विधायक की एसयूवी को उनका ड्राइवर चला रहा था। हादसे के बाद चैंपियन भी मौके पर पहुंच गए थे।
More Stories
स्वच्छ भारत अभियान: अल्मोड़ा में एक माह तक चलेगा सफाई पखवाड़ा, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी
जनपद अल्मोड़ा को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श बनाने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने एक बड़ा निर्णय लिया है।...
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: मुख्य सचिव ने रेलवे से मांगा मास्टर प्लान, बदलेगी स्टेशन की सूरत।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे मुरादाबाद की मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्रीमती विनीता...
क्या लीज की आड़ में हुआ खेल? देहरादून वन प्रभाग की आर्केडिया बीट में हेस्को (HESCO) के ‘अवैध’ विस्तार की गूँज।
हिमालयी पर्यावरण संरक्षण के लिए 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजे गए डॉ. अनिल प्रकाश...
एक्सपोज्ड: उत्तराखंड के सांसदों की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, RTI ने खोली विकास की पोल।
उत्तराखंड की जनता ने जिन सांसदों को विकास की उम्मीदों के साथ संसद भेजा, वही सांसद अब अपने ही राज्य...
‘जूते की धमकी’ वाले बयान पर घिरे BJP विधायक भरत चौधरी, पार्टी नेतृत्व पर बढ़ा दबाव
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान यह साफ दर्शाते हैं कि कुछ जनप्रतिनिधि अपनी संवैधानिक...
उर्मिला सनावर का बड़ा दावा- ‘मेरे घर में हुई चोरी के पीछे दुष्यंत गौतम का हाथ, सुरेश राठौड़ ने खोला राज’।
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर आंतरिक कलह और आरोपों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा से...

Average Rating