उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर आंतरिक कलह और आरोपों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा से जुड़ी रहीं उर्मिला सनावर ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बेहद गंभीर और व्यक्तिगत आरोप लगाए हैं। उर्मिला ने सोशल मीडिया पर दुष्यंत गौतम की आरती गौड़ नामक महिला के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। तस्वीरों पर उठाए सवाल, पूछा क्या है रिश्ता? उर्मिला सनावर ने दुष्यंत गौतम को संबोधित करते हुए लिखा कि आरती गौड़ के साथ उनकी बार-बार तस्वीरें सामने आना महज़ इत्तेफाक नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वह न तो उनकी पीआरओ (PRO) हैं और न ही पत्नी, तो हर जगह उनके साथ क्यों नजर आती हैं? उर्मिला ने आरोप लगाया कि उन्हें चुप कराने के लिए उनकी आईडी ब्लॉक कराई जा सकती है, लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगी। चोरी और अंकिता भंडारी केस से जुड़े तार उर्मिला ने अपने पोस्ट में दो बड़े दावों से सबको चौंका दिया है: घर में चोरी का आरोप: उर्मिला का दावा है कि 23 मई की रात उनके घर में आरती गौड़ ने चोरी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मदद के लिए दुष्यंत गौतम को फोन किया, तो उन्होंने फोन काट दिया। उर्मिला के अनुसार, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने उन्हें बताया था कि यह चोरी दुष्यंत गौतम के इशारे पर हुई थी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में ‘VIP’ का जिक्र: सबसे चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए उर्मिला ने लिखा कि अंकिता भंडारी मर्डर केस के दौरान जिस ‘VIP’ की चर्चा हो रही थी, वह दुष्यंत गौतम ही थे। उन्होंने दावा किया कि उस रात वह वहीं मौजूद थे और आरती गौड़ को डैम कोठी बुलाया करते थे। वीडियो और ब्लैकमेलिंग का दावा उर्मिला ने अपनी पोस्ट के अंत में एक और विस्फोटक दावा करते हुए कहा कि आरती गौड़ के पास दुष्यंत गौतम का एक आपत्तिजनक वीडियो भी है। उन्होंने मांग की है कि दुष्यंत गौतम इन सभी सवालों का जनता के सामने जवाब दें। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation चंपावत डायरी: नवनिर्मित सिंथेटिक ट्रैक पर खेल मंत्री का ‘सरप्राइज’ दौरा, खिलाड़ियों में जगाया जोश। ‘जूते की धमकी’ वाले बयान पर घिरे BJP विधायक भरत चौधरी, पार्टी नेतृत्व पर बढ़ा दबाव