विशेष प्रमुख सचिव अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रवासी उत्तराखण्डवासियों ने की भेंट
विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने आज 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इन्वेस्ट इंडिया के अधिकारियों के साथ फ़िल्म निवेश को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा की उत्तराखण्ड ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस में अग्रणी राज्य है, शूटिंग की अनुमतियाँ भी इन्वेस्ट उत्तराखण्ड के पोर्टल से ऑनलाइन दी जा रही हैं।
विशेष प्रमुख सचिव ने बताया कि उत्तराखण्ड में विदेशी फ़िल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए नीतिगत समाधान किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त फ़िल्म अवस्थापना, प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क नीति और सर्विस सेक्टर नीति में फ़िल्म से जुड़े विभिन्न उद्योगों को सहायता और प्रोत्साहन मिलेगा।
विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार से अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रवासी उत्तराखण्डवासियों ने भी भेंट की। उन्होंने कहा कि सभी प्रवासियों का उत्तराखण्ड के विकास में अहम भूमिका है। विशेष प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखण्ड को 2025 तक देश का आदर्श राज्य बनाने का लक्ष्य है।
उपनिदेशक सूचना डॉ.नितिन उपाध्याय ने रुस के फ़िल्म निर्माताओं के दल से मुलाक़ात की और उन्हें उत्तराखण्ड की नीतियों और शूटिंग लोकेशन की जानकारी दी।
रुस के फ़िल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड की शूटिंग लोकेशन की सराहना की और शीघ्र ही राज्य भ्रमण करने की इच्छा व्यक्ति की। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि केंद्र सरकार के फ़िल्म फैसिलिटेशन ऑफिस के माध्यम से विदेशी फ़िल्म निर्माता शूटिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बैठक में रशियन कंटेंट वर्ल्डवाइड और फिल्म्स इन मॉस्को से जुड़े निर्माता शामिल थे।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating