मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने आईटीडीए और परिवहन विभाग के पोर्टल और मोबाइल एप की लांचिंग भी की। मुख्यमंत्री ने बीजापुर गेस्ट हाउस के पास गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज मैदान में विकास पुस्तिका का विमोचन किया। शुक्रवार को कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी से तैयार ‘अपणि सरकार ‘ पोर्टल का एन्ड्रायड बेस्ड मोबाइल एप व सीएम हेल्पलाइन मोबाइल एप लांच किया गया। परिवहन विभाग के पोर्टल को भी सीएम ने शुरू किया। इससे पहले सीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाने वालीं आशा वर्करों के लिए तैयार किए गए संगिनी एप की भी शुभारंभ किया।अब आशा के काम की निगरानी एप के जरिये होगी। साथ ही उन्हें प्रति माह भुगतान भी एप से ऑनलाइन किया जाएगा। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation डीजीपी अशोक कुमार ने एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कार्यों की जनपद प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन्स के साथ की बैठक प्रश्न पत्रों को डबल लॉक एवं सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाए