प्रदेश कांग्रेस गढ़वाल मंडल की बैठक आज, होंगे कई नेता मौजूद
प्रदेश कांग्रेस गढ़वाल मंडल की बैठक आज कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित की जाएगी, इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तमाम नेता मौजूद रहेंगे।
वहीं महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि बैठक में जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी 2019, विधायकों, पूर्व विधायकों, 2022 के विधानसभा प्रत्याशियों, पीसीसी सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।
उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए मंडलवार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
3 नवंबर को कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों की बैठक अल्मोड़ा में आयोजित हो चुकी है। इसी क्रम में दिनांक 5 नवंबर को प्रदेश कार्यालय देहरादून में गढ़वाल मंडल की बैठक बुलाई गई है।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating