वीर शहीद केसरी चन्द के 103वें जन्मोत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन देहरादून में वीर शहीद केसरी चन्द के 103वें जन्मोत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि शहीद केसरी चन्द जौनसार बावर के साथ ही सभी उत्तराखण्डवासियों के गौरव हैं। मुख्यमंत्री ने वीर शहीद केसरी चन्द युवा समिति को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए 5 लाख प्रदान किये जाने एवं राज्य संग्रहालय में वीर शहीद केसरी चन्द का चित्र स्थापित किए जाने की घोषणा की।
लैंसडाउन चौक का नाम बदलकर रख सकते है शहीद केसरी चन्द
उन्होंने देहरादून स्थित लैंसडाउन चौक का नाम शहीद केसरी चन्द के नाम पर रखे जाने संबंधी समिति की मांग पर विचार किये जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी वीरभूमि सैनिक बाहुल्य राज्य है और सैन्य परम्पराएं हमारी महान विरासत है। जिनमें एक बड़ा योगदान जनजातीय समाज का है, जिसका प्रतिनिधित्व शहीद केसरी चन्द ने बखूबी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान को देखते हुए प्रधानमंत्री ने प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीर शहीद केसरी चन्द के पौत्र टी आर शर्मा एवं युवा गायक अभिनव चौहान आदि को सम्मानित किया तथा हारूल नृत्य पर आधारित पोस्टर भी जारी किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर सहित जौनसार क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं आम जनता उपस्थित थी।
More Stories
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 PCS अफसरों को मिली नई तैनाती
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार को जारी आदेश के...
टिहरी में खाद्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कुछ दुकानदारों ने बंद किए प्रतिष्ठान
देहरादून:- उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वाले कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज...
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं पर केंद्र का ध्यान खींचा, महेंद्र भट्ट ने दिए कई सुझाव
देहरादून:- राज्यसभा सांसद और उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हाल में नीती घाटी में आई आपदा से हुए...
Uttarakhand Taekwondo Player: रोमानिया में होना था मुकाबला, पैसे की व्यवस्था नहीं हुई तो छूटा मौका
देहरादून:- उत्तराखंड की 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी शायरा के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाने का मामला अब राजनीतिक...
देहरादून बाल तस्करी मामले में बड़ा फैसला, प्रियंका-तान्या समेत चार को 10 साल की कठोर कैद
देहरादून:- थाना कैंट क्षेत्र के यमुना कॉलोनी से दो नाबालिग भाइयों को उनकी मां की जानकारी के बिना ले जाने...
उत्तराखंड में किसानों के लिए बड़ा फैसला, लंबित भुगतान जल्द निपटाने के निर्देश; एप्पल मिशन की भी समीक्षा
देहरादून:- उत्तराखंड में बागवानी और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए कृषि मंत्री...

Average Rating