राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बीते दिन पुलिस लाईन रेसकोर्स में आयोजित ‘‘उत्तराखंड पुलिस सम्मान-2022’’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। सम्मान समारोह में राज्यपाल ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 45 पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने सम्मानित हुए पुलिसकर्मियों को बधाई दी उन्होंनें कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी हमारे गौरव हैं जो निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं और अन्य जवानों के लिए आदर्श एवं प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में पुलिस के कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व चुनौतीपूर्ण और व्यापक होते जा रहे हैं। आज पुलिस केवल कानून व्यवस्था स्थापित करने तथा अपराधों पर नियंत्रण तक सीमित नहीं है बल्कि पुलिस की भूमिका रचनात्मक भी हो गई है। पुलिस को नई परिस्थितियों के अनुसार अपनी क्षमता और प्रशिक्षण में निरन्तर सुधार की जरूरत है। उत्तराखंड पुलिस सम्मान-2022 राज्यपाल ने कहा कि आज हमारी पुलिस युवाओं को उचित मार्गदर्शन देने, नशा मुक्ति अभियान चलाने, असहाय लोगों की मदद करने, जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रही है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस और लोगों के बीच बेहतर तालमेल और पुलिस के प्रति विश्वास की भावना पैदा होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश को हर क्षेत्र में सुगम और समृद्ध बनाना भी हम सब की जिम्मेदारी है जिसमें पुलिस की बहुत बड़ी भूमिका होनी वाली है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा को बहुत ही सफलतापूर्वक संचालित किया है साथ ही आपदा के दौरान भी पुलिस के जवानों की सबसे बड़ी भूमिका रही। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation खटीमा में आयोजित छठ पूजा में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर मिनी स्टेडियम में Run For Unity में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग