मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन खटीमा स्थित संजय पार्क तथा 22 पुल खिलड़िया में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई दी और भगवान भास्कर एवं छठी मइया से सबकी मनोकामना पूर्ण करने की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ मइया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। सूर्योपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने झंकैया में आयोजित रामलीला में भी प्रतिभाग किया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation गुजरात के मोरबी वायर ब्रिज टूटने से बड़ा हादसा, सीएम धामी ने व्यक्त किया दुःख उत्तराखंड पुलिस सम्मान-2022 में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 45 पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित