उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने मल्लिकार्जुन खड़गे को दी बधाई, कहा – पार्टी में होगा नई ऊर्जा का संचार - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है। महर्षि ने इसके साथ ही सोनिया गांधी का भी आभार व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से कांग्रेस अध्यक्ष का निष्पक्ष चुनाव हुआ, यह देश में एक क्रांतिकारी परिवर्तन है। दूसरी पार्टियों में जहां केवल मनोनयन की परिपाटी है, कांग्रेस ने उसके विपरीत अध्यक्ष पद का चुनाव करवा कर साहसिक कदम उठाते हुए दूसरी पार्टियों को आईना दिखाया है।

राजीव महर्षि ने कहा कि यह साहस गांधी परिवार ही दिखा सकता है कि कोई भी पार्टी का नेता अध्यक्ष का चुनाव लड़े जबकि दूसरे किसी दल में यह व्यवस्था दूर – दूर तक नजर नहीं आती। कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि खड़गे के नेतृत्व तथा सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी मजबूत होकर उभरेगी और देश के सामने मौजूद विभाजनकारी प्रवृत्ति तथा सांप्रदायिकता का डट कर मुकाबला किया जाएगा।

महर्षि ने भरोसा जताया कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन करेगी बल्कि देश की राजनीति में बदलाव का नया अध्याय भी लिखेगी।

उन्होंने दोहराया कि आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी तथा भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है और जनता की आशाओं तथा अपेक्षाओं को कांग्रेस ही पूरा करने की स्थिति में है। इस कारण 2024 के लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंक कर जनता की सेवा की नए सिरे से शुरुआत करेगी।

उन्होंने कहा कि खड़गे के नेतृत्व और सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में पार्टी ने नई ऊर्जा का संचार हुआ है और पार्टी मजबूती से आगे बढ़ने के लिए तैयार है और जल्द ही यह सब कुछ हमारे सामने होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *