राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में बाल काटने को लेकर छात्रों और शिक्षक में हुआ विवाद
उत्तराखंड में शिक्षकों को लेकर लगातार मामले आ रहे है, अब नया मामला चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र से है। जहां राजीव गांधी नवोदय विद्यालय छात्रावास के वार्डन और संविदा संगीत शिक्षक पर कुछ छात्रों ने बाल न कटवाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट का यह मामला थाने तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ने संविदा पर तैनात शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नवोदय छात्रावास में छात्रों ने वार्डन और संविदा शिक्षक पर आरोप लगाया कि उन्होंने रात नौ बजे जबरन छात्रों के बाल अपने हाथ से ही काटने शुरू कर दिए। आरोप है कि मंगलवार होने के कारण जब छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो शिक्षक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बीच एक छात्र हॉस्टल से भाग गया।
स्कूल के अन्य छात्र उसे भागे हुए छात्र को ढूढ़ने चले गये और थाने चले गये। मामला थाने तक पहुंचा तो हंगामा हो गया। एसओ जसवीर सिंह चैहान ने बताया कि छात्रों ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। लेकिन लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। प्रधानाचार्य गोपाल राम ने बताया कि छात्रों की शिकायत के बाद संविदा शिक्षक व वार्डन महेंद्र सिंह घरती को निलंबित कर दिया है। बताया कि शिक्षक को 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating