सैनिकों के साथ दीपवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री, 21 को करेंगे श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ के दर्शन - Uttarakhand Samachar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते आठ साल से दीपावली का पर्व सैनिकों के साथ मनाते आ रहे हैं, इसी क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे, सैनिकों के साथ दीपावली मनाने से पहले पीएम मोदी श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ का दर्शन करेंगे।  वहीं पीएम मोदी संभवत: सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है।

उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार यानी 21 अक्टूबर को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी दिन केदारनाथ का दर्शन करने के बाद पीएम बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार की रात बद्रीनाथ में बिताने के बाद पीएम शनिवार को सुबह बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद पीएम बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *