उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पुलिस ने दिल्ली से हरिद्वार आए हुए एक पति को पत्नी से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया और वहां उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। शहर कोतवाल राजेंद्र कठैत ने बताया कि 7 माह पूर्व दिल्ली की एक महिला ने पूर्व दिल्ली में तहरीर दी थी जिसके अनुसार उसका पति उसे घुमाने के लिए हरिद्वार लाया था। आरोप है कि पति ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर ही बेरहमी से पिटाई की थी। डर की वजह से महिला विरोध नहीं कर पाई। जिसके बाद दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई। घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते दिल्ली पुलिस ने मुकदमा यहां ट्रांसफर करा दिया था। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीण कुमार निवासी हिमगिरि एनक्लेव चंद्र विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस पिछले 7 माह से आरोपी की तलाश में लगी हुई थी लेकिन वह अभी तक फरार चल रहा था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation दीपावली में उत्तराखंड के इन छह शहरों में होगी हवा की सेहत की निगरानी, आदेश जारी त्योहारी सीजन को देखते हुये खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये यूपी की सीमा से सटे जनपदों में चलाया जाय सघन अभियान