भारत देश का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आने वाला है, जिसमें पटाखों का धुंआ, आवाज की वजह से पर्यावरण दूषित हो जाता है, यह तक की सांस लेने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कुछ दिनों तक धुंध बनी रहती है तो वहीं दीपावली पर वायु की गुणवत्ता की निगरानी के लिए उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को दीपावली के छह या सात दिन पहले से और सात दिन बाद तक वायु की गुणवत्ता की निगरानी करने का आदेश जारी किया है। वहीं देहरादून,ऋषिकेश,हरिद्वार,काशीपुर,रुद्रपुर और हल्द्वानी शहरों में की जाएगी वायु की गुणवत्ता की निगरानी। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव सुबुद्धि के अनुसार, देहरादून समेत प्रदेश में सात स्थानों पर वायु की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी मानिटरिंग (निगरानी) की जाएगी। दीपावली पर पटाखों का शोर कितने डेसिबल तक जा रहा है, इसके लिए 36 जगह ध्वनि प्रदूषण की निगरानी की जाएगी। वायु की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित अवधि में 24 घंटे की जाएगी। ध्वनि प्रदूषण की निगरानी दीपावली से पहले किसी एक दिन और दीपावली के दिन शाम को छह बजे से रात 12 बजे तक की जाएगी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी से भारत के सात राजदूतों ने की भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा जानिए दुष्कर्मी पति को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, 7 माह पूर्व का मामला