उत्तराखंड में कोरोना के नौ नए मामले आए सामने, 51 एक्टिव केस - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं जबकि दस कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए नौ नए मामलों में हरिद्वार के पांच, देहरादून के दो और पौड़ी व उत्तरकाशी के एक-एक मामले शामिल हैं।

covid 19
                                                covid 19

वहीं, दस मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोरोना के 51 एक्टिव केस रह गए हैं। मंगलवार को प्रदेश में 6539 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *