आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग में ₹466.80 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने महालक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं को किट एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। साथ ही स्थानीय एवं हथकरघा उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया। वहीं सीएम धामी ने कहा रुद्रप्रयाग पंच प्रयाग में से एक है, पूरी दुनिया में रुद्रप्रयाग का विशिष्ट स्थान है, यहां केदारनाथ जी के अलावा अगस्त्यमुनि, तुंगनाथ एवं कोटेश्वर जैसे प्रसिद्ध मंदिर मौजूद है। इस दौरान विधायक भरत सिंह चौधरी, शैला रानी रावत समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation बागेश्वर जिले के आसपास किए गए भूकंप के झटके महसूस उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों से भारी बारिश जारी है