मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को सीएम धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज मुजफ्फरनगर पहुंचे, यहां रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड गठन के दौरान हुए आंदोलन में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

शहीद स्थल पर सीएम धामी ने कहा कि शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता, प्रदेश सरकार आंदोलन में शहीदों के स्वजन और अन्य आंदोलनकारियों के हित के लिए कृत संकल्पित है।
28 साल पहले उत्तराखंड गठन की मांग के लिए दिल्ली जा रहे लोगों पर रामपुर तिराहा पर गोली चलाई गई थी, जिसमें सात आंदोलनकारी शहीद हो गए थे और रामपुर तिराहा पर ही उत्तराखंड शहीद स्थल का निर्माण कराया गया था। हर साल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री वहां पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और रविवार को भी सीएम पुष्कर सिंह धामी श्रद्धांजलि देने शहीद स्थल पहुंचे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *