मुख्यमंत्री धामी ने दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
खटीमाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उधमसिंह नगर के खटीमा के नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं. उनकी अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है । जल्द ही राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का राज्य निर्माण करेगी.
मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया यादः मसूरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी घंटाघर स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल अमर रहे के नारे भी लगाए. वहीं, उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से लाए भोजन को एक दूसरे का ग्रहण कराकर भाईचारे का संदेश दिया ।
मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पूरा जीवन समाज को समर्पित किया व हमेशा देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में राजनीति की हर समस्या का समाधान था. गांव, समाज और राष्ट्र के विकास का दर्शन था. लेकिन, साजिश कहें या कुछ और उनके विचार जन-जन तक नहीं पहुंच पाए. राष्ट्र की दशा और दिशा को बदलना है तो उनके विचारों का संरक्षण और संवर्धन करना बेहद जरूरी है ।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating