निकाले गये कर्मचारियों का मुख्यमंत्री आवास कूच - Uttarakhand Samachar

देहरादून: कोरोना काल में कोरोना योद्धा की तरह फ्रंट लाईन में रहे कर्मचारियों की सेवायें समाप्त कर देने से नाराज कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। गौरतलब है कि राज्य के अस्पतालों से हटाए गए कोरोनाकाल में रखे गए कर्मचारियों ने सीएम आवास कूच किया। बेरोजगारों हुए लोगों ने राज्य की सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारे लगाये । कर्मचारी हाथों में कोरोना योद्धा के पोस्टर ले कर प्रदर्शन कर रहे ोि । आपको बता दें कि ये कर्मचारी देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली समेत कुमाऊं के अन्य जिलों से राजधानी पहुंचे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि मंत्री ने उन्हें समायोजन एवं सेवा विस्तार का आश्वासन तो दिया था, लेकिन सरकार अभी तक पहली कैबिनेट भी नहीं कर पाई है जिससे उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वह लगातार एक महीने से आंदोलनरत है और रूम में बैठकर धरना दे रहे हैं यहां तक की उनमें से कई कर्मचारी बीमार तक हो गए हैं। वहीं कर्मचारियों की कमी सेआमजन को अस्पतालों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत दून अस्पताल से हटाये गये 612 कर्मचारी को लेकर है ।आलम ये है कि यहां पर आईपीडी,ओपीडी और आईसीयू ऑपरेशन थिएटर समेत तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यहां तक कि इमरजेंसी में तो मरीजों को भर्ती तक नहीं किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *