मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों को मसूरी मालरोड के सौंदर्यीकरण के कार्य में भी तेजी लाने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय स्थित सभागार में मसूरी और देहरादून की सड़कों की स्थिति के सुधारीकरण और गड्ढा मुक्त करने के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने सड़कों की दुर्गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागों को 2 दिन में (शुक्रवार तक) देहरादून और मसूरी की प्रत्येक सड़क का डेटवाइज कंप्लीशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए एडवर्स एंट्री भी दिए जाने की बात भी कही। मुख्य सचिव ने मसूरी में सड़कों के साथ बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन में भविष्य में दिए जाने वाले कनेक्शनों के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए जिससे दोबारा सड़कें न खोदनी पड़ें।
उन्होंने मसूरी मालरोड के सौंदर्यीकरण के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के साथ ही कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान निकाल कर कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सभी कार्यों की प्रत्येक सप्ताह मीटिंग लेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि लापरवाही बरते जाने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी, साथ ही ऐडवर्स एंट्री दी जाएगी। इस अवसर पर सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी देहरादून सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे।
More Stories
पर्यटन का दायरा बढ़ाने की तैयारी, विराट-अनुष्का के जरिए विंटर टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में पर्यटन को सालभर बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार अब विंटर टूरिज्म पर खास जोर दे...
गलोगीधार के पास टेंपो ट्रैवलर हादसा, ब्रेक फेल होने पर चालक ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान
मसूरी:- उत्तराखंड के मसूरी में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा होने से उस समय टल गया, जब गलोगीधार के पास...
उत्तराखंड में शुद्धिकरण विवाद पर सियासी संग्राम, BJP 7 सितंबर को करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
देहरादून/हल्द्वानी:- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान जनसभा स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर उत्तराखंड की सियासत...
Government Jobs: उत्तराखंड में 101 युवाओं को नौकरी, CM धामी बोले- सिफारिश नहीं प्रतिभा से मिल रहा अवसर
देहरादून:- उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं...
पौड़ी में बैठक के दौरान मोबाइल पर ताश खेलते दिखे पर्यटन अधिकारी, उठे गंभीर सवाल
पौड़ी गढ़वाल:- जिला पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक में जहां जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की सड़क, पानी, स्वास्थ्य समेत कई गंभीर समस्याएं...
Dehradun News: कांग्रेस की संकल्प यात्रा में स्थानीय नेताओं की अनदेखी का आरोप, पिया थापा नाराज
देहरादून:- उत्तराखंड कांग्रेस में संगठनात्मक खींचतान और गुटबाजी एक बार फिर सामने आती दिखी है। देहरादून के कौलागढ़ क्षेत्र में...

Average Rating