भाजपा ने पैनल बनाकर पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समेत दस नाम शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायकआशा नौटियाल, राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उत्तराखंड से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम पैनल में नही है शामिल माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट में उनके बेटे व सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा के शामिल होने से वे रेस से बाहर हुए हैं।राज्यसभा चुनाव प्रत्याशी के लिए पूर्व राज्यसभा की एक सीट के लिए 10 जून को चुनाव प्रस्तावित हैं। विधानसभा में भाजपा के अभी 46, कांग्रेस के 19, बसपा के 2 और 2 निर्दलीय विधायक हैं। चंपावत उपचुनाव के लिए तीन जून को काउंटिंग होनी है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों के कसे पेंच फ्री राशन का जमकर उठाया मजा अब 10 गुना ज्यादा दाम की होगी रिकवरी!