पंजाब के 300 श्रद्धालुओं ने लगाया,बदरीनाथ हाईवे पर लगाया जाम - Uttarakhand Samachar

जोशीमठ :- पंजाब के 300 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब से वापस लौटे ओर बदरीनाथ हाईवे पर पहुंचे। गोविंदघाट पर काफी देर इंतजार करने पर भी उन्हें वह वाहन नहीं मिला तब उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही जोशीमठ एसडीएम कुमकुम जोशी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।  तभी प्रशासन ने  श्रद्धालुओं को अलग-अलग वाहनों की व्यवस्था कर जोशीमठ पहुंचाया। दोपहर करीब दो बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।  जानकारी के अनुसार गोविंदघाट थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कोई भी सवारी वाहन नहीं रुका। स्थानीय और सवारी वाहनों के जरिये तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *