प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा प्रदेश मीडिया कमेटी को भंग किया गया

आज उत्तराखण्ड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी को तुरन्त प्रभाव से भंग किया और पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने हेतु मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश मीडिया कमेटी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा भंग करते हुए मीडिया कमेटी के विधिवत गठन होने तक कांग्रेस मीडिया पैनलिस्टों की घोषणा की गई है। मीडिया पैनल की लिस्ट के अनुसार पैनल में राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, दीपक बलूटिया, मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यकान्त धस्माना, डाॅ0 आर.पी. रतूडी, डाॅ0 प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, दीप बोहरा, सूरत सिंह नेगी, सुजाता पाॅल, लक्ष्मी अग्रवाल, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, शिवा वर्मा, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, बसी जैदी, विजयपाल रावत, संजय किशोर, गौरव चैधरी, अंशुल श्रीकुंज, नेहा चैहान को शामिल किया गया है। उन्होंने ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया समिति का नये सिरे से विधिवत रूप से गठन किया जायेगा।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating