यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शाम 5 बजे तीन दिवसीय दौरे पर मसूरी पहुंचेंगी। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल देहरादून से सड़क मार्ग से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी पहुंचेंगी, 17 सितंबर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आनंदीबेन पटेल शिरकत करेंगी। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पद्मभूषण से सम्मानित लोगों से भी मुलाकात करेंगी, इसके बाद 18 सितंबर को मसूरी के विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेंगी। वहीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मसूरी दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही मसूरी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। Post navigation भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों से मिलकर आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव हुआ