हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव उम्मीदवारों को आवंटित किए जाएंगे चुनाव चिह्न – Uttarakhand Samachar

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव उम्मीदवारों को आज चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। वहीं पंचायत चुनाव प्रक्रिया के नाम वापसी के दिन 44 सीटों के लिए 461 प्रत्याशी चुनावी मैदान रहे गए हैं। 6 से 8 सितंबर तक देवपुरा चौक स्थित जिला पंचायत कार्यालय में हुई नामांकन प्रक्रिया में जिला पंचायत सदस्य की 44 सीटों के लिए 585 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया था।
9 से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सुभाष वर्मा समेत नौ के नामांकनपत्र रद्द कर दिए गए। सोमवार को नामांकन वापसी के दिन 115 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया। 26 सितंबर को मतदान और 28 सितंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *