प्रदेश के चार जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी किया – Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में मौसम आज भी बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के चार जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है।

कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *