नशा मुक्त देवभूमि की परिकल्पना को साकार करने, दून पुलिस ने बढ़ाए कदम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन में ढाई हज़ार (2500) पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों ने ली शपथ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि” के विजन 2025 के तहत देवभूमि को ड्रग फ्री करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर अभियान को सफल बनाने तथा जनपद देहरादून को नशा मुक्त करने में दून पुलिस की सहभागिता बढाने के उद्देश्य से मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, शाखा/ थाना प्रभारियों को अपनी अपनी शाखाओ व थानों में नियुक्त पुलिस कर्मियों को नशे के उन्मूलन के संबंध में शपथ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया था।जिसके तहत एसएसपी द्वारा स्वयं पुलिस लाइन देहरादून, पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात कार्यालय तथा सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल व थानों में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को ड्रग्स का सेवन न करने तथा ड्रग्स का सेवन करने वाले व्यक्तियों में अपेक्षित सुधार लाने का प्रयास करने तथा ड्रग्स बेचने वालों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने की शपथ दिलाई गयी। जनपद देहरादून के विभिन्न थानों तथा शाखाओं में नियुक्त लगभग ढाई हजार (2500) पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा नशा उन्मूलन की शपथ ली गयी। शपथ:- मैं, शपथ लेता हूँ कि अनुशासित रहकर जनपद देहरादून में नशा उन्मूलन में अपना पूर्ण सहयोग दूँगा। मैं , ड्रग्स सेवन कभी नहीं करूँगा व अपने परिवार के सदस्यों को ड्रग्स के विरूद्ध सजग व सतर्क करूँगा। ड्रग्स सेवन करने वालों में अपेक्षित सुधार लाने, उन्हें सामान्य जीवन यापन के लायक बनाने में अपना पूर्ण सृजनात्मक एवं सकारात्मक सहयोग प्रदान करूँगा। मैं, ड्रग्स बेचने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने में विभाग को शत-प्रतिशत सहयोग करूँगा। मैं , कभी भी ड्रग्स के कारोबार में लगे अपराधियों को सहयोग नहीं करूँगा। ड्रग्स उन्मूलन में, मेरे किसी भी गंभीर अनुशासनहीनता पर विभाग मेरे विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही के लिए स्वतन्त्र रहेगा। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए हो रहे नामांकन पत्र दाखिले कार्यालय में बनाए गए तीन काउंटर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का भू-कानून को लेकर बयान, समिति की रिपोर्ट में नया कुछ भी नहीं है