हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल हो रहे हैं, इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय में तीन काउंटर बनाए गए हैं। हर काउंटर पर एक एआरओ तैनात रहेगा। हरिद्वार तीन स्तरीय पंचायत चुनावों के लिए देवपुरा ग्राम प्रधान और बीडीसी पद के लिए नामांकन ब्लॉक मुख्यालयों में हो रहे हैं। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 300 से ज्यादा नामांकन खरीदे गए हैं। नामांकनपत्र दाखिल होने पर कोई अव्यवस्था ना हो इसके लिए मुख्यालय में एक निर्वाचन अधिकारी और 14 सहायक निर्वाचन अधिकारियों तैनात हैं साथ ही परिसर में भी बैरिकेडिंग लगाकर नामांकन तक का रास्ता बनाया गया है। वहीं आज सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation राष्ट्रीय सचिव अखिलेश यादव अक्टूबर में एक राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान आएंगे उत्तराखंड नशा मुक्त देवभूमि की परिकल्पना को साकार करने के लिए दून पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों ने ली शपथ