वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के अभियान की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की शुरूआत
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने शुक्रवार को सचिवालय के वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के अभियान की शुरूआत की। अभियान की शुरूआत वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से सचिवालय कार्मिकों के वोटर आईडी को आधार से जोड़कर किया गया। उन्होंने कहा कि वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करने से डुप्लीकेसी को रोकने में मदद मिलेगी और मत का दुरूपयोग नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया स्वैच्छिक है। जो भी मतदाता आधार नंबर उपलब्ध कराते हैं, उनके आधार नंबर को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। आफ लाइन आधार नंबर दर्ज कराने हेतु फॉर्म 6 बी को भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराना होगा।
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास ने कार्यक्रम में डेमो वीडियो द्वारा वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से वोटर आईडी और आधार को लिंक करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वोटर आईडी और आधार को वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से सरल प्रक्रिया से लिंक किया जा सकता है, इस अवसर पर सचिवालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating