बीती देर रात सड़क पर पहाड़ी से मलबा आने पर बड़ा हादसा हो गया
देहरादून में सहस्रधारा के पास बीती देर रात सड़क पर पहाड़ी से मलबा आने पर बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दबने से पांच लोग घायल हो गए। मलबे में तीन मकान, चार मवेशी और चार वाहन भी दब गए। मौके पर प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। तीन जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 500 मीटर के क्षेत्र में मलबा फैल गया है।
घटना सहस्रधारा के पास ब्रह्मपुरी क्षेत्र की है। बुधवार सुबह से बारिश हो रही थी। रात करीब नौ बजे क्षेत्र में पहाड़ी से टूट कर मलबा सड़क पर आ गया। इस मलबे में एक महिला, दो पुरुष और दो बच्चे आंशिक रूप से दब गए। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने सभी को निकाला। सभी को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर ही उन्हें 108 एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया गया।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि हादसे में तीन मकान पूरी तरह दब गए हैं। इसके अलावा तीन कार और एक ऑटो भी मलबे में दबे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता सीएम पांडे, एसडीआरएफ के जवान, फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीन जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने

More Stories
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...

Average Rating