संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कई नेताओं को महानगर की जिम्मेदारियां सौंपी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कई नेताओं को महानगर की जिम्मेदारियां सौंपी हैं, इसी कड़ी में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सीपी शर्मा को महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, मुशर्रफ हुसैन को महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इसके अलावा विजय बुद्धि को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गदरपुर का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
जानकारी देते हुए कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पीसीसी चीफ करन माहरा ने उधम सिंह नगर जिले में पार्टी संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए हैं, उन्होंने बताया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष गणों से अपेक्षा की है कि वह अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकारी अध्यक्षों से यह भी कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का भी काम करेंगे।

More Stories
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...

Average Rating