चमोली जिले के हेलंग घाटी में ग्रामीण महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न को लेकर सियासी माहौल हुआ गर्म
इन दिनों उत्तराखंड में पुलिस द्वारा चमोली जिले के हेलंग घाटी में ग्रामीण महिलाओं से घास के गठ्ठर छीनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, वहीं ग्रामीण महिलाओं से घास के गठ्ठर छीनने व महिलाओं को थाने ले जाकर छह घंटे तक बैठाकर उनका चालान काटने के मामले में अब सियासत गर्मा गयी है ।
इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस गढ़वाल मण्डल मीडिया प्रभारी प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने प्रेस वार्ता कर कहा की सरकार हरेला पर्व को बड़े धूमधाम से मना रही है, पर्यावरण दिवस का नाम दे रही है जिस तरह देश के सहकारिता मंत्री अमित शाह ने त्रिवेंद्र सरकार में घसियारी योजना का शुभारंभ किया था और बड़े बड़े दावे किए गए थे और घसियारी योजना की टूल किट में जो दरांति दी गयी थी तो क्या दराती घास काटने के लिए नहीं दी गयी थी उत्तराखंड राज्य जो मार्तशक्ति की बदौलत हमें मिला है और वृक्ष लगाए जा रहे हैं, वहीं हमारी माताएं, बहनें अपने पशुओं के लिए उनके भोजन के लिए घास काट रही है और लेकर आ रही हैं तो उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, साथ ही कहा की CISF कर्मियों द्वारा बत्तमीजी की गयी, जो उत्पीड़न हुआ मुख़्यमंत्री धामी और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत बताएं की आपके द्वारा क्या कार्यवाही की गयी है।

More Stories
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...

Average Rating