मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर किया भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले की व्यवस्थाएं देखने आज हरिद्वार पहुंचे। डामकोठी के निकट ओमसेतु गंगा घाट पर सुबह वह कांवड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों के पैर धोकर और उन्हें मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने डामकोठी के निकट गंगा घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हमेशा से दो चरणों में होता है। पहले चरण में यात्रा थोड़ी धीमी रहती है। पंचक समाप्त होने के बाद अब डाक कांवड़ शुरू हो जाएगी, जिसमें ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं।


बैरागी में शिवभक्तों के लिए खानपान से लेकर कई तरह व्यवस्थाएं
श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, मेडिकल की सुविधा, कांवड़ पटरी पर पथ प्रकाश की व्यवस्था, कांवड़ मार्ग दुरुस्त करने और शौचालयों की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं कनखल स्थित बैरागी कैंप में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। शिवभक्तों के लिए बैरागी में खानपान से लेकर कई तरह की दुकानें सज गई हैं।

बैरागी कैंप डाक पांच दिन तक कांवड़ियों से रहेगा गुलजार
मंगलवार से डाक कांवड़ियों के वाहन भी पहुंचने शुरू हो गए। जगजीतपुर से मातृसदन वाले रास्ते से होते हुए वाहनों को बैरागी कैंप में भेजा जा रहा है। अब पांच दिन बैरागी कैंप डाक कांवड़ियों से गुलजार रहेगा। रोड़ीबेलवाला, पंतदीप और चमगादड़ टापू में लगने वाले बाजारों में अब शिवभक्तों की संख्या कम दिखेगी। बैरागी क्षेत्र में ही अत्यधिक कांवड़िए नजर आएंगे। यहीं डाक कांवड़ियों के वाहनों को रोका जाएगा। इसके बाद डाक कांवड़िए पैदल-पैदल हरकी पैड़ी तक गंगाजल भरने जाएंगे और फिर रवाना होंगे।

More Stories
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...

Average Rating