जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने शिविर कार्यालय में डेंगू/मलेरिया की प्रभावी रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में बैठक ली
देहरादून जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने शिविर कार्यालय में डेंगू/मलेरिया की प्रभावी रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू/मलेरिया की प्रभावी रोकथाम हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित विभागों से कार्मिकों को लेते हुए जागरूकता टीम बनाने के साथ ही क्यूआरटी क्वीक रिस्पांस टीम बनाने के निर्देश दिए
जिसमें स्वास्थ्य विभाग, आशा, आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर व निरीक्षक नगर निगम/नगर पालिका, पंचायतीराज विभाग एवं पुलिस विभाग के लोगों को सम्मिलित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि डेंगू मलेरिया से बचाव हेतु जनजागरूकता के साथ ही लापरवाही करने वालों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कैन्टोमेण्ट क्षेत्रों में भी डेंगू/मलेरिया प्रभावी रोकथाम हेतु डेंगू/मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाए जाने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए
साथ ही सभी निर्माणदायी संस्थाओं जिनके कार्य गतिमान है वहां पानी जमा न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से डेंगू के अधिक रोगी आ रहे है तथा विगत वर्षों में जिन क्षेत्रों में डेंगू के अधिक रोगी चिन्हित हुए है ऐसे क्षेत्रों व उनके आस-पास के क्षेत्रों में विशेष अभियान/निगरानी की जाए। साथ ही नगर निगम को डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु फाॅगिंग मशीन से दवाई का छिड़काव करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जन-जागरूकता अभियान में एनसीसी, एनएसएस, एनजीओ एवं सिविल सोसाईटी का भी सहयोग प्राप्त करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को डेंगू मलेरिया के लक्षण व बचाव के संबंध में जागरूक किया जा सकें।

More Stories
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...

Average Rating