रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में हुई भारी बारिश पर्वतीय जिलों में नदियां उफान पर
रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में सुबह भारी बारिश हुई। कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए हैं, पर्वतीय जिलों में नदियां उफान पर हैं। श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में अलकनंदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं टिहरी बांध की झील का जलस्तर आरएल 770.45 मीटर पहुंच गया है। झील से 185 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के पास पहुंच गया है।
बारिश के चलते चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। बदरीनाथ हाईवे बैनाकुली, रड़ांग बैंड, लामबगड़ नाला और खचड़ा नाले में बंद होने से फिलहाल बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा थमी है। हालांकि केदारनाथ यात्रा जारी है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे सहित जिले के प्रमुख मोट मार्गो पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है ।
भीमगोडा बैराज पर फिलहाल गंगा 292 के पास बह रही है, जबकि 293 गंगा का चेतावनी स्तर है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। उत्तरकाशी बड़कोट में जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालु दूसरे दिन भी जोखिम भरी आवाजाही करने को मजबूर रहे। भारी बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर छह किमी हिस्सा मलबा, बोल्डर आने से प्रभावित है।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating