अब सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे होटलों में, सीएम की नई पहल।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फेसबुक पोस्ट काफी शेयर की जा रही है और उस पर कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है आपको बता दें । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होटलों में सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने यह कदम फिजूलखर्ची कम करने के उद्देश्य उठाया है। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने लिखा, सरकारी खर्चे कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए मैंने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्य सेवक सदन में करने के निर्देश दिए हैं।
मैंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में भी ऐसा ही किया जाए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्वागत कार्यक्रमों में पुष्पगुच्छ व उपहारों पर रोक लगाई थी। तब से मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों ने उन्हें एक पौधा उपहार स्वरूप दिया जाने लगा। कुछ लोग सीएम को पुस्तक भी भेंट करते हैं। मुख्यमंत्री के इस फेसबुक पोस्ट पर शनिवार शाम सात बजे तक 8,000 से अधिक लाइक, 968 कमेंट आए। 211 लोगों ने इसे शेयर भी किया। साथ में कई सुझाव भी दिए।
सीएम को सुझाव
- सरकारी वाहनों का दुरुपयोग रोकें
- स्वागत बुके पर लगे रोक, पुस्तक दें
- विधायकों के वेतन-भत्ते व पेंशन में कटौती करें
- मंत्रियों का हर तीन महीने में चेक हो रिपोर्ट कार्ड
- सरकारी आयोजनों में जीएमवीएन कराए भोजन
- सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाएं

More Stories
Dharali Disaster 2025: एक झटके में उजड़ा था कस्बा, सरकार-प्रशासन के प्रयासों से फिर बसा
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के धराली कस्बे में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज एक वर्ष पूरा हो...
Bageshwar Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर...
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...

Average Rating